रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे सभागार में महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह उन्मूलन की शपथ दिलाई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.