फिरोजाबाद, मई 23 -- फिरोजाबाद, सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता को संस्कार बनाने की मुहिम के तहत हर 15 दिन में जिले में चलने वाला सफाई अभियान शनिवार को शुरू हुआ। जिलाधिकारी ने खुद फावड़ा उठाकर सफाई कार्य में श्रमादन करना शुरू किया तो अन्य दफ्तरों में मौजूद अधिकारी भी एसी से निकल कर मैदान में पहुंचे तथा उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सफाई अभियान शुरू कर दिया। जिलाधिकारी ने हर महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत अधिकारी और कर्मचारी स्वेच्छा से अनिवार्य रूप से दो घंटे श्रमदान करेंगे। शनिवार को सफाई कार्य में श्रमदान करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि सिर्फ सफाई करना ही इस अभियान का उद्देश्य नहीं है, बल्कि उस स्वच्छता को स्थायी बनाए रखना असली चुनौती है। जिलाधिकारी ने...