मोतिहारी, मई 7 -- मोतिहारी। समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का गुरुवार को डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय उप निर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज और सहायक समाहर्ता (प्रशिक्षु आईएएस) राज कृष्ण झा भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस की सुरक्षा संबंधी मानकों का जायजा लिया। वहां पर तैनात गार्डस से इसकी समुचित जानकारी प्राप्त की और जरूरी निर्देश दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...