प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 25 -- प्रतापगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरे केशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में सफाई, सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं उनकी सतत निगरानी की स्थिति देखी। ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सुजीत राय उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.