अररिया, मई 7 -- अररिया, संवाददाता गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विनोद दूहन ने इंडोर स्टेडियम परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस संबंध बताया गया कि निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह में बाह्य और प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण किया जाता है। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, अररिया सदर के सीओ सहित संबंधित राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.