डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया
सासाराम, सितम्बर 12 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने शनिवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी मिस्टर राज, अग्निशमन पदाधिकारी, भवन एवं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों, विद्युत व्यवस्था, हाइड्रेंट और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत व अग्निशमन व्यवस्था का ऑडिट कराने तथा खराब सीसीटीवी कैमरों को जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। एसपी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर, सीसीटीवी की क्रियाशीलता सहित अन्य सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.