उरई, फरवरी 27 -- उरई। निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को परखा तथा अभिलेखों के रखरखाव तथा ईवीएम लॉग-बुक का गहन अवलोकन कर आवश्यक टिप्पणियां अंकित कीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं पारदर्शिता में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनीटरिंग सिस्टम का भी अवलोकन किया। उन्होंने वेयरहाउस की 24x7 निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए। इसके साथ ही एसआईआर के अंतर्गत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.