मिर्जापुर, जनवरी 16 -- मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शुक्रवार को भिस्कुरी स्थित ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने तैनात कर्मचारियों को साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए तथा सुरक्षा कर्मियों से कहा कि ईवीएम व वीवीपैट को पूरी तरह सुरक्षित वातावरण में रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अजय कुमार सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक त्रिपाठी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.