बलिया, जून 25 -- बलिया, संवाददाता। केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सात विधानसभा क्षेत्रों बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकन्दरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया के गोदामों में जाकर सुरक्षा और प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया।डीएम ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करें। सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने यह जानकारी ली कि कितनी टीवी स्क्रीन लगाई गई हैं और रिकॉर्डिंग की क्या व्यवस्था है। यह भी पढ़ें- ...