डीएम ने इंदिरा स्टेडियम में निर्माणाधीन तरणताल का किया निरीक्षण, मई के प्रथम सप्ताह से चालू करने का दिया अल्टीमेटम
उरई, अप्रैल 25 -- उरई। संवाददाता जनपद मुख्यालय स्थित इंदिरा स्टेडियम का तरणताल जल्दी ही तैयार होने वाला है। मई के प्रथम सप्ताह से यह चालू हो जाएगा। जल शक्ति मंत्री की निधि से संचालित इस महत्वपूर्ण परियोजना का डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर सभी कार्यों की गुणवत्ता और पूर्णता का जायजा लिया और तेजी से काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए।तरणताल परिसर में कराए गए व्यापक विकास कार्यों के तहत पाथवे निर्माण, शौचालयों का उन्नयन, बाउंड्रीवाल का सुदृढ़ीकरण, शेड निर्माण, टाइल्स नवीनीकरण, रंगाई-पुताई एवं संपूर्ण रेनोवेशन कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। पूरा परिसर अब आधुनिक, आकर्षक और सुविधाजनक स्वरूप में नजर आ रहा है, जो खिलाड़ियों और आगंतुकों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। वर्तमान में तरणताल की तकनीकी टेस्टिंग एवं अंतिम तैयारियों का कार्य प्रगति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.