नोएडा, अप्रैल 15 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। जिले में औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ बनाए रखने, श्रमिकों एवं प्रबंधन के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा औद्योगिक शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को डीएम ने इंडस्ट्रियों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार स्थित अनमोल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, कार्य परिस्थितियों एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। श्रमिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिस पर जिलाधिकारी ने श्रमिकों से कहा कि आज जो समस्या आपके द्वारा बताई गई है उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने '21...