डीएम ने आरआरसी सेंटर कोतारी पश्चिम का किया निरीक्षण
कौशाम्बी, जून 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को आरआरसी सेंटर कोतारी पश्चिम का आकस्मिक निरीक्षण कर केंद्र में संचालित व्यवस्थाओं एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों का जायजा लिया।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह द्वारा केंद्र पर कचरे के पृथक्करण, संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था का अवलोकन किया। कहा कि आरआरसी सेंटर का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। मौके पर उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिला अनीता ने बताया कि प्लास्टिक को एकत्र कर अग्रिम कार्रवाई के लिए प्लास्टिक यूनिट टेवा में भेजा जाता है। वर्मी कम्पोस्ट बनाने व बेचने का काम लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- कूड़ा पृथक्करण केंद्र बने शोपीस, नहीं हो रहा कचरे का निस्तारण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.