बहराइच, दिसम्बर 1 -- बहराइच, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत आयोग द्वारा निर्धारित समयसारिणी के अनुसार गणना प्रपत्रों के वितरण, भरे हुए प्रपत्रों को प्राप्त करने तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुझाये गये 13 अभिलेखों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने राजनैतिक दलों से अपेक्षा की कि बीएलए को सक्रिय कर दें। डीएम ने बताया कि ऐसे मतदाता जिनके द्वारा भरे गये गणना-प्रपत्र में दिया गया विवरण या तो उपलब्ध नहीं है या डेटाबेस से मेल नहीं खाता है, उन्हें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया जायेगा। नोटिस प्राप्त होने पर निर्वाचक को आयोग द्वारा सुझाये गये 13 अभिलेखों में से स्व-सत्यापित अभिलेख जमा करने होंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.