सासाराम, फरवरी 10 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह ने जनता दरबार में आठ लोगों की शिकायतों को सुनकर कार्रवाई का निर्देश दिए। सायरा खातून पूर्व वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 9 सासाराम द्वारा सात निश्चय योजना के तहत गली-नाली निर्माण के बकाया भुगतान के संबंध में आवेदन दिया गया। राजेन्द्र प्रसाद सिंह रायपुरचोर शिवसागर द्वारा दाखिल खारिज में उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए आवेदन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...