हाजीपुर, दिसम्बर 9 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने मंगलवार को बिदुपुर प्रखंड के सहदुल्लहपुर धोबौली गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र कोड सं. 39, 32 तथा वार्ड सं. 2 में अवस्थित जन वितरण प्रणाली केंद्र एवं ग्राम पंचायत राज चकठकुर्सी कुसियारी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर का औचक निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 39 पर सेविका एवं सहायिका अनुपस्थित पाई गईं। केंद्र बंद मिला। जिला पदाधिकारी ने इस गंभीर लापरवाही पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 32 पर बच्चों की उपस्थिति अत्यंत कम पाई गई तथा परिसर में साफ-सफाई का अभाव था। जिला पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। जन वितरण प्रणाली केंद्र पर निरीक्षण के दौरान डीलर अनुपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.