मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने रविवार को अहरौरा की पहाड़ी में स्थित भित्ति चित्र का निरीक्षण किया। यह भित्ति चित्र पाषाण कालीन है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते है। इसकी जानकारी जब डीएम पवन कुमार गंगवार को हुई तो वे रविवार को परिवार के साथ पहुंच कर लखनिया दरी का निरीक्षण किए। इसके बाद भित्ती चित्र देखने पहुंच गए। डीएम ने बताया कि इसका संरक्षण किया जाना आवश्यक है। इसके लिए प्रयास किया जाएगा। जिससे पर्यटक इसका अवलोकन कर सकें। उनके साथ एसडीएम चुनार भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.