उरई, जनवरी 6 -- कोंच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने सोमवार देर शाम कोंच नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह और एसडीएम न्यायिक के साथ नगर में जलाए जा रहे अलावों, शेल्टर होम, मंडी परिसर, धर्मकांटा और गौशाला की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने कहा जहां-जहां स्थान चिह्नित हैं, वहां अलावों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही पिछले वर्ष जिन मोहल्लों में अलाव जलाए जाते थे, वहां अनिवार्य रूप से अलाव जलाएं। नए विकसित मोहल्लों और जरूरतमंद क्षेत्रों को भी अलाव व्यवस्था में शामिल करने के निर्देश दिए गए। शेल्टर होम और गोशाला का निरीक्षण किया। शेल्टर होम निरीक्षण के दौरान नौ लोग सर्दी से बचाव के लिए ठहरे हुए मिले। डीएम ने संतोष जताया शेल्टर होम में ठहरने वालों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके पहले उन्होंने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.