रामपुर, अगस्त 19 -- जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने राजकीय रजा इंटर कॉलेज में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर का निरीक्षण कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नीट, जेईई, यूपीएससी और यूपीपीसीएस के अभ्यर्थियों से उनकी अध्ययन रणनीति, सी-सैट और विषयवार तैयारी पर चर्चा की। डीएम ने सिविल सर्विसेज के अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा में बेहतर उत्तर लेखन के गुर सिखाते हुए कहा कि केवल ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय सीमा के भीतर तथ्यों और तर्कों के साथ सुव्यवस्थित उत्तर लिखना आवश्यक है। उन्होंने सी-सैट के लिए नियमित अभ्यास, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अभ्युदय कोचिंग पहुंचे डीएम, विद्यार्थियों से प...