सोनभद्र, मई 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। बरसात के मौसम से पहले नगर क्षेत्र में जलभराव, पेयजल संकट, सीवर लाइन और सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सोमवार को कलक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित तीन अधिकारियों का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। नगर पालिका क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव समस्या के निराकरण के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी, अभिशासी अभियंता सिंचाई व सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

जलभराव समस्या का समाधान उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या पर गंभीर चिंता जताई। कहा कि हर वर्ष बारिश में लोगों को जलभराव की स...