सोनभद्र, फरवरी 3 -- कोन। विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत रोरवा में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की जांच का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है। शिकायतकर्ता प्रतीक कुमार पुत्र सम्पूर्णानन्द गुप्ता एवं राजेश कुमार भाटिया पुत्र कैलाशनाथ निवासी रोरवा कोन ने शपथ पत्र युक्त शिकायती प्रार्थना पत्र 18 दिसंबर और 19 जनवरी को प्रस्तुत किया था। उन्होंने ग्राम पंचायत रोरवा, विकास खण्ड-कोन में कराये गये कार्यों का बिन्दुवार उल्लेख करते हुए जांच कराये जाने की मांग की थी। डीएम बीएन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम गठित किया है। इसमें जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सोनभद्र, सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सोनभद्र, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें सोनभद्र को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्देशित किया गया है ...