एटा, अप्रैल 13 -- जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने नेड़ा परियोजना अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार पूर्व में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण परियोजना निदेशक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता को सौंपा था। सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने चिकित्सीय कारणों से असमर्थता व्यक्त की। इसके बाद यह प्रभार डूडा परियोजना अधिकारी सुभाषवीर राजपूत को सौंप गया है। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर एटा पीयूष रावत के एसडीएम जलेसर के पद पर तैनात होने के कारण जिला पंचायत राज अधिकारी एटा के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार अग्रिम आदेशों तक डिप्टी कलेक्टर एटा राजकुमार मौर्य को सौंपा है। यह भी पढ़ें- डा. मुकेश परमार, मृत हैड कांस्टेबल प्रकरण में की भी जांच समिति करेगी जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.