औरैया, मई 16 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील अजीतमल में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। नवागत जिलाधिकारी के पहले समाधान दिवस में आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन जिलाधिकारी के न पहुंचने पर कई फरियादी मायूस नजर आए। समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 149 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर ह...