डीएम दिलाएंगे 20 लाख वंचितों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ : सम्राट
पटना, जून 17 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में एक करोड़ 12 लाख परिवार हैं, जिनमें 94 लाख पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती है। 18 से 20 लाख ऐसे लोग हैं, जिनका या तो केवाईसी नहीं हो सका है या उनका आधार उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। इस कारण ये लाभ से वंचित रह जाते हैं। इन वंचितों को चिह्नित कर डीएम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को राज्य के सभी 534 प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे 'प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर' का फुलवारीशरीफ के नदियावां से शुभारंभ करने के बाद ये बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को दी जाने वाली राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किया है। उन्होंने कहा कि बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.