सीतापुर, जून 25 -- खैराबाद। मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए डीएम डॉ. राजा गणपति आर और एसपी अंकुर अग्रवाल सहित प्रशासन की टीम ने नगर क्षेत्र के मोहल्ला रौजा दरवाजा जाकर 52 डंडे के ताजिए के मार्ग को देखा और खैराबाद बिसवां मार्ग होते हुए 52 डंडे के ताजिए के मार्ग को देखते हुए देर शाम कर्बला पहुंचे। अधिकारियों ने पालिका ईओ को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को कोई भी दिक्कत न होने पाए। पालिका ईओ प्रेम शंकर गुप्त ने बताया कि मेला मैदान में कई स्थानों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे, जिनको डीएम के निरीक्षण के पूर्व पाट दिया गया था। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में 26 जून को मैदाने कर्बला में ताजिये दफन होंगे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम: डीएम-एसएसपी ने शहर का किया निरीक्षण वहीं 27 जून 11 मोहर्रम को ऐतिहासिक 52 डंडे का ताजिया सुबह 10 बजे दादा मियां की मजार के पास से उठ...