हरदोई, फरवरी 2 -- हरदोई। संडीला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से विद्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति है। विद्यालय के बाहर नाला न होने से किचन, शौचालय और बाथरूम से निकलने वाला गंदा पानी सीधे विद्यालय प्रांगण में फैल रहा है, जिससे छात्राओं और स्टाफ को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से कर तत्काल समाधान की मांग की है, पूरा मामला जिलाधिकारी के पास भी पहुंचा है। जिलाधिकारी ने जिम्मेदारों को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है, विद्यालय में लगभग 100 बालिकाएं अध्ययनरत हैं, जो स्टाफ के साथ आवासीय रूप से विद्यालय परिसर में ही निवास करती हैं। जलभराव और गंदे पानी के कारण उनके बीच संक्रामक बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.