आरा, जून 16 -- जगदीशपुर, निसं। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड में आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविरों में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा। यह भी पढ़ें- सहयोग जनकल्याण शिविर में 222 में से 177 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निपटारानिर्णायक निरीक्षण डीएम तनय सुल्तानिया ने प्रखंड मुख्यालय और दलीपपुर पंचायत में लगे शिविरों का औचक निरीक्षण किया, जबकि कल्याणपुर पंचायत में आयोजित शिविर की निगरानी उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने की। दोनों अधिकारियों ने लाभुकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का पंजीकरण और सत्यापन शिविर में ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के...