डीएम को सौंपा ज्ञापन
चंदौली, मई 22 -- चंदौली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्र मोहन गर्ग से मिले। इस दौरान ज्ञापन सौंपते हुए लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं से अवगत कराया। कहा कि 14 दिन के अंदर इलिया और शहाबगंज थाना क्षेत्र के बीच में लगभग 16 भैंस चोरी हो गई। इससे पशुपालकों का लाखों का नुकसान हुआ है। लेकिन पुलिस कुछ ही लोगों का मुकदमा दर्ज किया है। अन्य लोगों को आश्वासन देकर मुकदमा नहीं लिखा गया। पुलिस के इस रवैया से पशुपालकों में काफी नाराजगी है। इस मौके पर चकिया विधानसभा अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, नरेंद्रनाथ उपाध्याय, अशोक चौहान, गुड्डू बिन्द, विमलेश यादव, सिधार यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.