बिजनौर, मार्च 1 -- एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों ने कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन डीएम को दिया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि पूर्व सैनिकों पर कू्रर एवं अमानवीय वारदातों में वृद्धि हो रही है। शनिवार को ज्ञापन में कहा गया कि तहसील चांदपुर गांव पुरैना में पूर्व सैनिक पर उपद्रवियों द्वारा फरवरी 2026 में धारदार हथियारों से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया गया। प्राथमिकी में नामजद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में कहा गया कि एसपी को भी मामले से अवगत कराया गया लेकिन दो सप्ताह बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन के माध्यम से ऐसे कई मामले रखे। डीएम से मामलों को गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की। ----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.