शामली, फरवरी 27 -- शुक्रवार को डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने नगर पंचायत ऊन, नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता तथा खंड विकास अधिकारी ऊन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां कमियां पाई गईं, वहां संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने खंड विकास अधिकारी ऊन कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी मांगी। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाई। कार्यालय परिसर में पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यालय प्रांगण में स्थित पुराने जर्जर भवन के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने समूहों के कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.