देहरादून, मार्च 9 -- पौड़ी। पाबौ में उपजिला अस्पताल खोलने सहित पाबौ को उप तहसील के दर्जा देने जैसी मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौपा। गणेश भट्ट पिछले लंबे समय से पाबौ बाजार में इन मांगों को लेकर धरना भी दे रहे हैं। उनके धरने को जनप्रतिनिधियों ने भी अपना समर्थन दिया है। पाबौ के सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट ने बताया कि अभी तक विभिन्न समस्याओं को लेकर कोई कदम नहीं उठ पाए हैं। जिसके कारण अब वह डीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेज रहे हैं। कहा कि दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर सुविधाएं अभी भी कम है। ऐसे में यहा के लोगों को खासी परेशानी होती हैं। भट्ट ने कहा कि वह स्थानीय समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है। जब तक इनका समाधान नहीं होता है वह जायज मांगों को लेकर मुखर रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.