फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 23 -- कमालगंज, संवाददाता।डीएम डॉ.अंकुर लाठर ने सीएचसी का निरीक्षण किया तो यहां पर उन्हें ढेरों खामियां देखने को मिलीं। यहां पर एक वार्ड में बिस्तर बहुत ही खराब दशा में पाये गये। गंदे मैट पड़े थे। बायोमेडिकल डस्टबिन के बजाय बिना ढक्कन का डस्टबिन रखा था। औषधि भंडारण कक्ष में फार्मासिस्ट वितरित की गयी दवाइयों का हिसाब भी नहीं दे सके। डीएम ने सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया। दंत कक्ष में पहुंचीं तो देखा कि डस्टबिन खाली था। इस पर डीएम ने कहा कि लगता है कि यहां पर दांत के किसी मरीज ने इलाज ही नहीं कराया है। वाशरूम भी गंदा मिला। डेंटल हाईजीनिस्ट किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दे सके। प्रसवोत्तर देखभाल वार्ड में बिस्तरों की दशा बहुत खराब थी। गुड्डा गुड़िया बोर्ड में कोई विवरण अपडेट नहीं पाया गया। औषधि भंडारण कक्ष में दवाइयों के वित...