डीएम को पत्र देकर सम्मान निधि भिजवाने की उठाई मांग
उन्नाव, जुलाई 20 -- पुरवा। कस्बा के जोतपुर मोहल्ला के रहने वाले प्रदीप मिश्र ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसको पीएम किसान सम्मान निधि मिलती है। पहले में छह किश्तें उसके खाते में आ चुकी है। लेकिन उसके बाद से कोई भी किश्त नहीं आई है। पीड़ित ने बताया कि जब उसने इसकी शिकायत की तो जानकारी हुई कि हमारे पंजीकृत संख्या के स्थान पर त्रुटिवश किसी और की पंजीकृत संख्या पड़ी हुई है। जिससे उसकी किसान सम्मान निधि नहीं आ रही है। जब इसकी सही कराने की बात कही गई तो केवल आश्वासन दिया जा रहा है। डीएम ने जांचकर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.