मिर्जापुर, फरवरी 3 -- चेतगंज। विकासखंड कोन क्षेत्र के खुलुवा गांव निवासी अनिल सिंह ने जिलाधिकारी ,उप जिला अधिकारी व मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल पर प्रधान से मिलकर गलत सीमांकन करने की शिकायत की है। अनिल सिंह ने बताया कि 37 ख आराजी नंबर खतौनी में दर्ज है जबकि 37 ग आराजी नंबर तालाब व भीटा खतौनी में दर्ज है। हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ग्राम प्रधान से मिलकर 37 ख आराजी नंबर का गलत सीमांकन कर दिया। ग्राम प्रधान पंचायत निधि से अवैध निर्माण कार्य करा रहे है। उन्होने उच्च अधिकारियों से निर्माण कार्य रूकवा कर नये सिरे से पैमाइश कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.