मेरठ, जनवरी 7 -- मंगलवार को जिलाधिकारी ने लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें शौचालय गंदे मिले और कई में दरवाजे भी नहीं थे, जिस पर उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही चेताया कि स्टाफ की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी डॉक्टर वी.के. सिंह ने लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां जनरल वार्ड, इमरजेंसी, पुरुष वार्ड, आईसीयू इत्यादि का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से वार्ता कर दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों से खाने की गुणवत्ता और दी जा रही दवाइयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर को चैक किया। उन्होंने शौचालय व अस्पताल परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.