अमरोहा, अप्रैल 23 -- बछरायूं। नगर पालिका सभासदों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए बीती 20 अप्रैल को प्रकाशित टेंडरों को निरस्त करने की मांग उठाई। आरोप लगाया कि विकास कार्यों से संबंधित यह टेंडर नियमों के विपरीत और गलत तरीके से जारी किए गए हैं। इन टेंडरों में सीसी रोड निर्माण, कर्बला तालाब की खुदाई व जल संचयन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज यूनिट जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे जनहित प्रभावित हो सकता है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। चेतावनी दी कि यदि टेंडरों को निरस्त नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन पर शब्बीर अहमद, संजीव, इदरीस, मधुदेवी, कुंता देवी, फरहाना, फहीम अनवर, आकाश आदि के हस्ताक्षर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.