डीएम को ककराखेड़ा कछुआ तालाब में मिली गंदगी
हरदोई, जून 2 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को बिलग्राम तहसील के ककराखेड़ा गांव स्थित कछुआ तालाब का निरीक्षण किया। तालाब में बढ़ती गंदगी, जलकुंभी और कछुओं के प्राकृतिक आवास को हो रहे नुकसान का जायजा लिया। तालाब के पानी में प्लास्टिक कचरा व गंदगी पाई गई, जिससे पानी दूषित हो रहा है। तालाब में रहने वाले कछुओं और अन्य जलीय जीवों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तालाब की सघन साफ-सफाई और जलकुंभी हटाने के साथ ही आस पास में लगी झाड़ी साफ करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण और कछुओं के संरक्षण के लिए तालाब के किनारों को दुरुस्त करने और पानी को स्वच्छ रखने को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कछुआ तालाब के आसपास जल गुणवत्ता में गिरावट, सीवेज और नालियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.