पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पूरनपुर। फोन पर डीएम को अपशब्द कहने वाले किसान नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। बुधवार को एसडीएम कोर्ट से किसान नेता को जमानत मिल गई। गुरुवार को उसकी जेल से रिहाई होगी। सहकारी मंडी समिति में लगे क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद को लेकर किसान नेता बलजिंदर सिंह ने सोमवार को सीयूजी नंबर पर फोन करके जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के लिए अपशब्द कहे। किसान नेता ने जब फोन किया तो जिलाधिकारी का मोबाइल उनके स्टेनो नरेश वर्मा के पास था। नरेश वर्मा ने बैठक में मौजूद जिलाधिकारी को इसके बारे में बताया। मंगलवार को पूरनपुर कोतवाली में स्टेनो नरेश वर्मा की ओर से किसान नेता बलजिंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारी को अपशब्द कहने और लोगों को भड़काने का आरोप लगाया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.