कानपुर, दिसम्बर 20 -- सरसौल। नर्वल तहसील में शनिवार को समाधान दिवस पर उस समय हड़कम्प मच गया, जब डीएम के सामने करबिगवां निवासी युवक ने मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद दरोगा और सिपाहियों ने युवक को पकड़ लिया। डीएम ने युवक को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। नर्वल के करबिगवां निवासी 65 वर्षीय रानी ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। पड़ोस में रहने वाले दबंग लोगों ने घर के पास की नाली जबरन बंद कर दी है। इससे नाली का गंदा पानी घर में भी बह रहा है। पिछले दिनों जब विरोध किया तो आरोपितों ने उनके व बेटे रणजीत के साथ मारपीट कर दी। बीती 14 दिसंबर को नर्वल थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा पुलिस उन्हें ही धमका रही है। शनिवार को नर्वल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम जि...