महाराजगंज, दिसम्बर 7 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। सदर तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीना ने लोगों की शिकायत सुनी। इस दौरान कुल 45 मामले आए, जिनमें से सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस के प्रकरणों का अपने पर्यवेक्षण में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। अधिकारी शिकायत निस्तारण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाएं और शिकायतों के निस्तारण की निगरानी स्वयं करें। इस सन्दर्भ में उन्होंने आख्या के साथ स्पॉट मेमो भी लगाने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर समाधान दिवस के दौरान हेल्प डेस्क, आयुष्मान डेस्क, आयुष स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.