गौरीगंज, मार्च 7 -- अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने अमेठी में तहसील में लोगों की शिकायतें सुनकर निस्तारण का प्रयास किया। अमेठी तहसील में डीएम के समक्ष 42 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर डीएम ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें। शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुनकर एसपी ने संबंधित एसओ को निस्तारण ...