बेगुसराय, मार्च 26 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। डीएम श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएम के साथ एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ कृष्ण कुमार थानाध्यक्ष अमित कुमार, बीडीओ राकेश कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूद थे। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त करते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया। कहा गया कि रामनवमी के मौके पर सभी पर नजर रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों पर पूरी सख्ती बरती जाएगी। विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चेताया और कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी एवं अन्य माध्यमों से भी गत...