हाजीपुर, फरवरी 19 -- हाजीपुर । निज संवाददाता जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर सदर अनुमंडल हाजीपुर, महनार और महुआ अनुमंडलों में धावादल ने कई आवासीय होटलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। बीती देर रात हाजीपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान तलाशी के क्रम में कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। विभिन्न व्यक्तियों से पूछताछ भी इस दौरान की गई। होटल परिसर से आपत्तिजनक सामग्री एवं अभिलेख भी बरामद किए गए, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। पंजी संधारित रजिस्टर एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों की प्रतियां भी प्राप्त की गईं। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध एवं अनैतिक गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को नियमित रूप से सघन निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.