बांका, दिसम्बर 26 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी मेला एवं मंदार महोत्सव की तैयारियाँ तेज़ी से शुरू कर दी गई हैं। डीएम के बैठक के बाद जारी निर्देशों में मंदार पर्वत की तराई से लेकर शिखर तक व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मंदार पर्वत क्षेत्र में सैलानियों द्वारा फेंके गए प्लास्टिक पॉलिथीन एवं अन्य कचरे को हटाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि पर्वत पर आने वाले हिंदू, जैन एवं सफा धर्म के श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही पापहरणी सरोवर की भी सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं लक्ष्मी नारायण मंदिर का रंग-रोगन कार्य जारी है। सफा धर्म मंदिर के समीप रेन शेल्टर, यात्री विश्राम गृह आदि की सफाई काम किया जा रहा है। मंदार क्षेत्र में लगे कुछ चापाकल खराब पड़े हैं, जिन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने की आवश्यकता बताई जा रह...