डीएम के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीलीभीत, जुलाई 1 -- बीसलपुर। रूरिया निवासी रामचंद्र ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसने अपनी पुत्री विमला देवी की शादी थाना भुता क्षेत्र के गांव दौलतपुर करेना निवासी सुधीर कुमार के साथ आठ साल पहले की थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। समझाने के बाद भी पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट की। आरोप है कि 18 अगस्त को दस बजे उसकी पुत्री की हत्या करने का प्रयास किया और जेवर लेकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने डीएम के आदेश पर पति सुधीर के अलावा मुनीश, गुड्डी, प्रीति, विट्टू पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.