डीएम के निर्देश पर निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति
अररिया, मई 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला पदाधिकारी विनोद दुहन ने आगामी 30 मई को फारबिसगंज नगर परिषद, जोगबनी नगर परिषद तथा नरपतगंज नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्वाचन को संपादित कराने हेतु निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी एवं एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए तीनों निकाय क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- मुंगेर में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव आज प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.