संभल, अप्रैल 26 -- जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को चंदौसी रोड स्थित अस्थाई रोडवेज बस स्टैंड के सामने नई बस्ती में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पालिका की टीम ने कई मकानों के आगे नाली पर किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर व कार्यवाहक ईओ वंदना मिश्रा समेत राजस्व विभाग व पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि शनिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया एसपी मनोज कुमार रावत के साथ नई बस्ती पहुंचे थे और सरकारी भूमि की स्थिति का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- शहर में दूसरे दिन चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़क पर अतिक्रमण के कारण डीएम का वाहन फंस गया, जिस पर उन्होंने तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.