वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से रविवार को बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि कमर्शियल एलपीजी की अनुपलब्धता के कारण पैकेजिंग उद्योग पर आए संकट की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई थी। इस पर डीएम ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए एडीएम आपूर्ति को अविलंब उद्योगों को व्यवस्था करने का निर्देश दिया। रविवार को पैकेजिंग उद्योगों को सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने बताया कि डीएम ने गेल के अधिकारियों को उद्योगों को पीएनजी कनेक्शन अविलंब देने को भी कहा है। उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होने पर डीएम को धन्यवाद दिया गया। बैठक में महिपाल गुप्ता, प्रिंस वर्मा, मो. सादिक, रंजीत जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, विनायक सेठ, जय कथूरिया, लोकेश अग्रवाल, विजय टहलनी, राजेश त्रिपाठी, नीरज जायसवाल आदि थे। ...