डीएम के निर्देश के बावजूद ड्रेन की सफाई अधूरी,रोष
चंदौली, जून 18 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र फेज दो से निकलकर चन्दरखां, गंगेहरा, तलपरा, बौरी, बाराडीह और बुधवार गांवों से होकर ओल्ड गड़ई नदी में चकिया मार्ग के समीप मिलने वाली ड्रेन की सफाई का कार्य जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद पूरा नहीं हो सका है। इससे क्षेत्रीय किसानों में काफी नाराजगी है।
किसानों की नाराजगी किसानों का आरोप है कि ड्रेन की सफाई में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण बरसात के दौरान जलनिकासी की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है। किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने विभागीय अभियंता को अगले ही दिन मशीन लगाकर ड्रेन की सफाई कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी शेष कार्य पूरा नहीं कराया जा सका है। किसानों ने कहा कि सिंचाई विभाग जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.