डीएम के निर्देश के बावजूद एफसीआई गोदाम पर नहीं खाली कराया जा रहे गेहूं
मिर्जापुर, मई 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता डीएम पवन कुमार गंगवार ने हाल ही में क्रयकेंद्रों पर खुले में रखे गेहूं को सुरक्षित एफसीआई के गोदाम में रखवाने का निर्देश दिया था। कहा था कि क्रयकेंद्र से गेहूं लेकर गोदाम पर पहुंचने वाले ट्रकों को तत्काल खाली करा लिया जाए। इसके बावजूद विंध्याचल स्थित एफसीआई गोदाम पर बीते एक सप्ताह से गेहूं लदे ट्रक खड़े है। गोदाम में जगह न होने की बात कर इन ट्रकों से गेहूं नहीं उतरवाया जा रहा है। इससे ट्रक मालिकों को भारी क्षति हो रही है। वहीं क्रयकेंद्रों से गेहूं का उठान न होने से खरीद भी प्रभावित हो गयी है। एफसीआई के प्रबंधक प्रवीण मिश्रा का कहना है कि गोदाम में जगह नहीं होने के कारण ट्रकों से गेहूं को नहीं उतरवाया गया। अब गोपीगंज स्थित गोदाम में गेहूं रखवाया जाएगा। गेहूं लदे ट्रकों को गोपीगंज भेजा जाएगा。
गोदाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.