डीएम के निर्देशों पर पांच क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया
हरिद्वार, जून 10 -- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में 225 मीटर टूटी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया। इस दौरान शहर में पांच क्षेत्रों की सड़कों पर पैच वर्क किया गया। परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज एक और पैकेज दो की सड़कों का पुनर्निर्माण काम गतिमान है। मंगलवार को ऋषिकुल कॉलोनी, द्वारिका विहार, गणपति धाम फेस दो, राज विहार फेज एक और शिवानीपुरम की सड़कों की मरम्मत का काम किया गया। शहर की अन्य टूटी सड़कों का पैच वर्क भी जल्द पूर्ण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डीएम के निर्देशों पर पांच क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.